फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को स्वावलंबन से स्वाभिमानी बनाने में जुटी मोदी और योगी सरकार : धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार युवाओं को स्वावलंबन से स्वाभिमानी बनाने में जुटी हैं। यदि युवा स्वाभिमानी बनेंगे, तो भारत के स्वाभिमानी बनने का संकल्प साकार होगा। उन्होंने हुनर हाट को रामपुर की संस्कृति से जोड़ने का संगम बताया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को फीता काटकर हुनर हाट की शुरुआत की। इसके बाद वे विश्वकर्मा वाटिका में पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। फिर पंडाल में पहुंचकर लैपटॉप से हुनर हाट का प्रस्तुतिकरण कर औपचारिक शुभारंभ किया।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि रामपुर एक बौद्घिक केंद्र रहा है। दो सौ साल पहले रामपुर के नवाब ने लाइब्रेरी की कल्पना कर ली थी। उन्होंने यहां न सिर्फ विश्वप्रसिद्घ रजा लाइब्रेरी बनवाई, बल्कि इस लाइब्रेरी में आठवीं सदी की हाथ से लिखी कुरआन भी लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ईरान के दौरे पर गए, तो उन्होंने इसी लाइब्रेरी की पांडुलिपि वहां के राष्ट्राध्यक्ष को भेंट की। इससे साफ है कि रामपुर की विरासत लेने की नहीं, बल्कि रामपुर देश को देने वाला है।
विज्ञापन

कहा कि 2005 में अल्पसंख्यकों की स्थिति जानने के लिए सच्चर कमेटी की रिपोर्ट आई। जिसमें नकली हितैषियों के प्रदेशों में अल्पसंख्यकों की स्थिति कितनी खराब है यह बात साफ हो गई। लेकिन, मोदी सरकार एक विजन के तहत काम कर रही है। उन्होंने गरीब महिलाओं के घरों तक नि:शुल्क गैस कनेक्शन पहुंचाने का मौका दिया। इसमें करीब 40 प्रतिशत दलित और करीब 35 प्रतिशत अल्पसंख्यक शामिल हैं। यह मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
कहा कि आज ई-कॉमर्स की दुनिया है। ऐसे में मोदी और योगी सरकार की कल्पना की वजह से ही उत्तर प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद योजना लागू हो सकी है, जिसके जरिए हर जिले के उत्पाद की ब्रांडिंग का मौका मिलेगा। अब हुनर हाट को भी जैम पोर्टल से जोड़ दिया गया है, जिससे दुनियाभर में हस्तशिल्पियों के उत्पाद बिक सकेंगे। इसका श्रेय निश्चित रूप से अल्पसंख्यक कार्य विभाग को जाएगा।
उत्तर प्रदेश में तो हर गांव में पांच छह विश्वकर्मा है। चाहें वह लोहार हो, सुनार हो, कुम्हार हो या बुनकर हों, यह हुनर हाट इनकी कला को आगे बढ़ाएगा। मोदी विजन ने इन विश्वकर्माओं को हुनरहाट के जरिए एक मंच देने का प्रयास किया है। कहा कि अब हमें नई शिक्षा नीति लागू करने का मौका मिला है। इसमें पढ़ाई भी और कमाई भी पर ध्यान दिया गया है। इसी सत्र से नई शिक्षा नीति लागू हो जाएगी।
अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ कौशल विकास मंत्रालय मिलकर योजना बना रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में यह भी शामिल किया जाएगा कि रोजगार करने वालों को क्रेडिट प्वाइंट्स के जरिए उच्च शिक्षा का प्रमाणपत्र दिया जा सके। कहा कि पर्यावरण, एक जिला एक उत्पाद आदि की सफलता का जवबा हुनर हाट है। आजादी के 75वें वर्ष में विश्व की जनता को हुनर हाट के कारीगरों से यह अपेक्षा होगी कि अब हुनर हाट का आयोजन कब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें