फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति की पत्रावली देखकर बोले राज्यमंत्री,अब तक क्यों नहीं चला बुडलोजर?

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने तहसील का निरीक्षण किया और राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर जनता से सीधा संवाद करके हकीकत जानी। निरीक्षण में शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर लंबित पड़ी पत्रावली पर एसडीएम से नाराजगी जताई। कहा कि अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चला। उन्होंने लंबित मुकदमों के जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने सोमवार को तहसील का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर शत्रु संपत्ति की फाइल लंबित होने पर उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार से नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कहा कि अब तक संबंधित भूमि पर बुलडोजर क्यों नहीं चला। बाद में उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट में लंबित मुकदमों के जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
कोर्ट का निरीक्षण कर राजस्व राज्यमंत्री तहसील सभागार में पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनता, राजस्व कर्मी, संभ्रांतजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। सबसे पहले उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं। पीपलसाना गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने सामान्य निवास को लेकर अफसरों के चक्कर काटने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने हल्का लेखपाल, नायब तहसीलदार और एसडीएम से बात की। राजस्व राज्यमंत्री को दर्जनों समस्याओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ और अमीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर राज्य मंत्री को ज्ञापन दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मी संवेदनशील बनकर जनता का दुख-दर्द समझें। जांच के नाम पर छोटे-मोटे कामों को लटकाएं नहीं। यह न समझें कि वह समस्या लटकाने में किसी हद तक जा सकते हैं। यदि ऐसा ही होता रहा तो कानून व्यवस्था चरमरा जाएगी।
बाद में वह निरीक्षण भवन पहुंचे। जहां पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, सीओ ओमकार नाथ शर्मा, प्रभारी तहसीलदार अर्चि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें