फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों का थानों पर हल्ला बोल

Wed, 13 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ कोतवाली में धरना देते भाजपाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और अपराधों में वृद्धि का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थानों पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त करार दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाली पहुंचकर भाजपाइयों से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ शहर कोतवाली में प्रदर्शन किया। इससे पहले कार्यकर्ता मिस्टन गंज चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से चंपा कुंअरि धर्मशाला, सफदरगंज, चाकू बाजार होते हुए कोतवाली तक पहुंचे। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसके बाद शहर कोतवाली में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन संयोजक जुगेेश अरोरा और संजय चंद्रा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। सपा नेताओं के समक्ष पुलिस-प्रशासन पंगु हो चुका है। प्रदेश में लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार जैसे अपराध चरम पर हैं। प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी व हत्या से लेकर भू व खनन माफियाओं की सक्रियता बढ़ गई है। भाजपाइयों के प्रदर्शन की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट मदन सिंह गर्ब्याल कोतवाली पहुंचे और भाजपाइयों से ज्ञापन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव मांगलिक, महेंद्र कुुमार सक्सेना, दिलीप सक्सेना, राजू शर्मा, ऋषभ रस्तोगी, देवेंद्र सिंह सैनी, प्रभात अग्रवाल, देवेश गुप्ता, संजय पाठक, भारत भूषण जैन, कमल शर्मा, भगवतसरन सक्सेना, विनोद कुमार, दीपक अग्रवाल, अनुज सक्सेना, प्रेमशंकर, रवि गंगवार, प्रमोद आहूजा, आशु गुप्ता, नरेश रस्तोगी, गुलफाम अब्बासी, आद िल हुसैन, श्याम सिंह, अमरनाथ वाल्मीकि, भारत भूषण गुप्ता, राजू भैया, अशोक विश्नोई आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें