फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम साहब! रामपुर बदनाम हो रहा बिजली के लिए 

Thu, 26 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
बुधवार को भी दिन में तीन घंटे से अधिक समय तक शहर बिजली संकट से जूझता रहा। इसके लिए स्थानीय विद्युत अधिकारी सीबीगंज से रामपुर की सप्लाई बंद होने की बात कह रहे हैं।  स्थानीय विभागीय अधिकारियों के अनुसार सीबीगंज के अधिकारियों ने सप्लाई बंद करने की साफ वजह भी नहीं बताई। 
विज्ञापन



  कभी आंधी-बारिश का कहर तो कभी मुरादाबाद-सीबीगंज से फॉल्ट। शहर की बिजली सप्लाई पिछले कुछ समय से इन वजहों से ध्वस्त हो चुकी है। पिछले दिनों मुरादाबाद के मझोला ट्रांसमिशन बिजलीघर में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए सीबीगंज से सप्लाई जोड़ दी गई। इससे सीबीगंज में फाल्ट से शहर की तीन दिन तक लगातार बिजली सप्लाई बाधित हुई। सोमवार से आंधी-बारिश के कहर ने जिले भर की बिजली गुल कर दी। 


 आंधी-बारिश के कारण हुए फॉल्ट और ब्रेकडाउन जैसे-तैसे दुरुस्त हुए तो बुधवार को एक बार फिर सीबी गंज से जिले की बिजली गुल कर दी गई। सीबीगंज से शहर के अजीतपुर, सिविल लाइंस और शाहबाद गेट बिजलीघर को सप्लाई दी जा रही है। बुधवार  दोपहर करीब डेढ़ बजे सीबीगंज में फॉल्ट के कारण इन तीनों बिजलीघरों की सप्लाई बंद कर दी गई। शाम साढ़े चार बजे के बाद सप्लाई चालू हुई। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई सीबीगंज से बंद की गई थी।
विज्ञापन


तीन दर्जन मोहल्लों की बत्ती रही गुल 
 सिविल लाइंस, टैक्सी स्टैंड रोड, आदर्श कालोनी, आवास विकास, ज्वालानगर, विष्णु विहार, रफत कालोनी, फ्रेंडस कालोनी, शाहबाद गेट, पीडब्लूडी रोड, बीपी कालोनी, रोशनबाग, अजीतपुर, साईं विहार समेत करीब तीन दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली गुल रही।
सीबीगंज से यहां हो रही सप्लाई 
सीबीगंज से रामपुर शहर के अजीतपुर, सिविल लाइंस और शाहबाद गेट बिजलीघर को सप्लाई। 

बिजलीघर का नाम        कटौती 
सिविल लाइंस (सीबीगंज से)     6 घंटे
अजीतपुर (सीबीगंज से)           4 घंटे
शाहबाद गेट (सीबीगंज से)    4 घंटे
नवाब गेट (मुरादाबाद से)    2 घंटे
पहाड़ी गेट (मुरादाबाद से)    1 घंटे
बिलासपुर गेट (मुरादाबाद से)    1 घंटे
डूंगरपुर  (मुरादाबाद से)        30 मिनट
किला   (मुरादाबाद से)         1 घंटे

 नगर विकास मंत्री के प्रयास से ही शहर को 24 घंटे बिजली मिल रही है। अगर आंधी अथवा पानी से कहीं फाल्ट होता है तो नगर विकास मंत्री आजम खां की ओर से अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिये जा चुके हैं कि उस फाल्ट को तुरंत ठीक कराया जाए ताकि बिजली की परेशानी न हो। इसके बाद भी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं तो उनकी नगर विकास मंत्री से शिकायत की जाएगी। शहर को बिजली की समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।        
विज्ञापन

- फसाहत अली खां शानू मीडिया प्रभारी नगर विकास मंत्री।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें