फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां के आचार संहिता उल्लंघन और पड़ोसी से मारपीट के मामले में 30 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां पर लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन के मामले और गंज थाना क्षेत्र में दर्ज पड़ोसी से मारपीट के मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी। जिसमें कोर्ट ने अगली तारीख 30 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार क्षेत्र में निर्धारित समय से अधिक समय तक चुनाव प्रचार गतिविधि करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है, जिसमें सपा सांसद आजम खां के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। इस मामले की सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। इसके साथ ही गंज थाना क्षेत्र में आजम खां के खिलाफ दर्ज पड़ोसी से मारपीट के आरोप के मुकदमे की भी सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। इन दोनों मामलों में कोर्ट ने अगली तारीख 30 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें