फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र सेना बल की आमद शुरू, आज होगी ब्रीफिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सशस्त्र बल पहुंच गया है। जिसमें 72 कंपनी सीआरपीएफ और दो कंपनी पीएसी बल शामिल है। सशस्त्र बल के जवानों को सींगनखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में ठहराया गया है। शनिवार को मंडी समिति में सशस्त्र सेना बल के जवानों को ब्रीफ किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पांच विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले भर में करीब 19 हजार पुलिस कर्मी, होमगार्ड, पीआरडी जवान, सशस्त्र बल के जवान, तैनात रहेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए जिले को 25 जोन और 154 सेक्टर में बांटा गया है। जिले में अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों की संख्या दो सौ से अधिक है। इन सभी बूथों पर सशस्त्र बल के जवान तैनात रहेंगे। चुनाव के लिए पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों को शनिवार को मंडी समिति में ब्रीफ किया जाएगा। जिले में निष्पक्ष व शांति पूर्ण मतदान के लिए 45 उड़न दस्ता टीम, 45 स्थायी निगरानी टीम, सात वीडियो अवलोकन टीम और पांच सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही 28 प्रभारी अधिकारी भी बनाए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पिछले कई माह से पुलिस कार्रवाई चल रही है। जिसमें गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर को जिला बदर करने से लेकर चुनाव में शांति व्यवस्था को खतरा बन सकने वाले हजारों लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की गई। चुनाव के लिए सशस्त्र बल पहुंच गया है, शनिवार को ब्रीफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें