रामपुर बुशहर। कुमारसैन थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान एक व्यक्तिसे एक किलो 406 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी मनसा राम गांव करमेहर, डाकघर कंडीगाड़, तहसील आनी, जिला कुल्लू का निवासी है। नारकोटिक्स ब्यूरो डीएसपी दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने कुमारसैन के नजदीक चील मोड़ के पास उक्त व्यक्ति से चरस बरामद की है। इसकी पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है। बताया कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी।