फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट को सींगनखेड़ा ले जाने का विरोध, वकीलों का हंगामा 

Thu, 25 Aug 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
वकील - फोटो : demo pics
विज्ञापन
 अदालतों को जिला मुख्यालय से हटाकर 15 किलोमीटर दूर सींगनखेड़ा गांव  के पास ले जाने के विरोध में बुलाई गई बार एसोसिएशन की मीटिंग में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान अधिवक्ता एक राय नहीं बना सके। लिहाजा इसके बाद उन्होंने जिला जज से मुलाकात की। कार्रवाई की मांग रखी। 
विज्ञापन


प्रशासन  रामपुर की सभी अदालतों को अब जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर  सींगनखेड़ा गांव में ले जाना चाहती है। प्रस्ताव शासन की ओर से पारित किया जा चुका है। इसके बाद प्रशासन ने सींगनखेड़ा में जमीन  चिह्नित की है। कोर्ट के सींगनखेड़ा में स्थानातंरित करने का अब विरोध शुरू हो गया है। इस मुद्दे को लेकर बार एसोसिएशन की जनरल बाडी की मीटिंग बुलाई गई।

मीटिंग में वकीलों ने इस फैसले पर गुस्सा जाहिर किया। उनका कहना है कि यहां से कोर्ट के जाने से15  किलोमीटर का रास्ता तय करना होगा, जिससे खासतौर से वादकारियों को  दिक्कत होगी। हालांकि कुछ वकील चाहते थे कि इस मुद्दे पर हड़ताल हो, लेकिन तमाम पदाधिकारी इसको लेकर विरोध जता रहे थे। इसी बात को लेकर हंगामा हो गया। वे पहले जिला जज से मुलाकात करने की बात कर रहे थे। बाद में एक शिष्टमंडल के जिला जज से मिलने का फैसला हुआ। 
विज्ञापन


 इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद और महासचिव सतनाम सिंह मट्टू के नेतृत्व में वकील जिला जज रमाकांत मिश्रा से मिले,जहां उन्होंने वकीलों ने कोर्ट के स्थानांतरित होने के बाद आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। बाद में जिला जज ने इस मुद्दे पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें