फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मसवासी में डेंगू  से महिला की मौत 

Wed, 24 Aug 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
बीमार
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच डेंगू पीड़ितों के सामने आने और उनकी मौत होने से इसका प्रकोप और भी बढ़ता नजर आ रहा है। मसवासी क्षेत्र में एक महिला की डेंगू से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से डेंगू की रोकथाम के लिए टीम भेजने और फागिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मसवासी क्षेत्र के मानपुर उत्तरी गांव निवासी दिलशाद की पत्नी गुलिस्ता को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बाजपुर स्थित एक पैथोलॉजी पर जांच कराई। जिसमें डेंगू बुखार के लक्षण सामने आए। 

गंभीर हालत में परिजनों ने गुलिस्ता को मुरादाबाद के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। इससे पहले बिलासपुर क्षेत्र में भी वरिष्ठ सपा नेता की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


 जबकि 29 बुखार पीड़ितों की मौत के मामले भी सामने आ चुके हैं। लगातार बुखार से हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में फागिंग कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें