फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, शव पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। दहेज के खातिर विवाहिता की गला घोट कर हत्या करने के आरोप में मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस की शिकायत की गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के एचोरा गांव निवासी अफगान ने अपनी बेटी फातिमा (25) की शादी शाहबाद क्षेत्र के ओसी गांव निवासी सद्दाम से की थी। आरोप है कि मंगलवार दोपहर को मायके पक्ष को सूचना मिली कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फातिमा की का गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना पाकर रोते बिलखते परिजन आनन-फानन में ओसी गांव पहुंचे। यहां पर जब जानकारी सही मिली तो परिजन सीधे कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली पहुंचकर अपनी बेटी की हत्या कर देने का मामला पुलिस को बताया। दहेज हत्या की सूचना पाकर शाहबाद कोतवाली से एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सोलंकी और चौकी प्रभारी ओमकार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए थे। सूचना पर सीओ ओमकार नाथ शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें