फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट में दाखिल की गई सप्लीमेंटरी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें गंज थाना पुलिस की ओर से दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की गई है। कोर्ट ने अब अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामलों की सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में भाजपा के पूर्व लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है, जिसमें आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में पिछले सप्ताह मंगलवार तीन अगस्त से लेकर गुरुवार पांच अगस्त तक लगातार सुनवाई हुई। जिसमें बहस की प्रक्रिया हुई। बुधवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि बुधवार को गंज थाना पुलिस ने दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की है। इसको लेकर शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना ने पुलिस को पत्र भेजकर आईपीसी की धारा 120बी के तहत आरोप पत्र प्रेषित करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में मामले में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की है। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट में अब अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें