फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापस कर एमएसपी पर कानून बनाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रोमपुर)। कृषि बिलों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान 76वें दिन बुधवार को भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस कर एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर नेशनल हाइवे में कोयला टोल प्लाजा में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 76वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा तथा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि नौ माह से भी अधिक समय से देश का किसान कृषि बिलों को वापस किए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार है कि किसानों से वार्ता को ही तैयार नहीं है और न ही किसान विरोधी कानूनों को वापस ले रही है। सरकार या किसी भी मंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी नहीं दी जा रही है। सरकार अपने मित्र व औद्योगिक घरानों के लाभ के लिए ही कृषि कानून बनाए हैं। किसान भी हार मानने वाले नहीं हैं और जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक किसानों का आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, छिद्दा अली, नौशाद, फिरासत, दिलशाद, जुम्मा, चंद्रसेन, जीशान घोसी, अख्तर अली, शाकिर अली, नाजिर हसन, मोहम्मद यामीन, शाकिर अली, शकील अहमद, सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें