फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से जा रहा युवक चीनी मांझे से हुआ लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से जा रहा युवक चीनी मांझे से हुआ लहूलुहान
विज्ञापन

- एक दिन पहले भी मांझे की चपेट में आने से युवक को आई थी चोटें
रामपुर। बाइक से जा रहा युवक चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे में उसकी गर्दन व नाक पर चोटें आईं। जिससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद राहगीरों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। एक दिन पहले भी युवक मांझे से घायल हुआ था। वहीं युवक के परिजनों ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर चीनी मांझे की बिक्री बंद कराने की मांग की।
कोतवाली शहर के क्षेत्र मोहल्ला चादरवाला बाग निवासी राहुल दिवाकर मंगलवार को अपनी परचून की दुकान के लिए सामान लेने निकला था। इस बीच माला टॉकीज रोड पर युवक की चीनी मांझे से गर्दन कट गई। हालांकि इसमें उसे मामूली चोटें आईं। बुधवार को बाइक से सामान लेने निकला युवक माला रोड पर ही फिर से मांझे की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी गर्दन व नाक कट गई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों के प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह ने मांझा विक्रेताओं से बातचीत की और छापेमारी भी की। हालांकि, कहीं भी चीनी मांझा बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

चीनी मांझे की बिक्री न करें विक्रेता
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में चीनी मांझे के कारण घायल बच्चे की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने थाना कोतवाली परिसर में स्थानीय मांझा विक्रेताओं और अभिभावकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह ने सभी मांझा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे किसी भी दशा में चीनी मांझे की बिक्री न करें। यदि औचक छापेमारी के दौरान चीनी मांझा बरामद होता है तो विक्रेता के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी बातचीत की तथा कहा कि पतंगबाजी और चीनी मांझे के प्रयोग को रोकने में अभिभावकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, इसलिए वे अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा बच्चों को चीनी मांझे के साथ पतंगबाजी करने से रोकें। उन्होंने कहा कि किसी का शौक किसी दूसरे के लिए जानलेवा साबित नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने मांझा विक्रेताओं की दुकानों पर औचक रूप से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चीनी मांझा बरामद नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें