फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश से जिलेभर की बिजली चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी और बारिश से जिलेभर की बिजली चौपट
विज्ञापन

मसवासी/स्वार/शाहबाद/टांडा/बिलासपुर/दढ़ियाल/मिलक/सैफनी/रामपुर। तेज आंधी ने जिलेभर की विद्युतापूर्ति चौपट कर डाली। कहीं एचटी लाइन पर पेड़ टूटकर गिर पड़े तो कहीं एचटी लाइन ब्रेेक डाउन में आ गईं। रामपुर शहर, बिलासपुर, मिलक और शाहबाद में कुछ छींटे ही पड़े लेकिन, स्वार, मसवासी और दढ़ियाल अच्छी बारिश हुई। आंधी और बारिश से मौसम सुहावना होने के लोगों को कई दिन से हो रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल पाई।
बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रामपुर शहर में अंधड़ चलने और हल्दी बूंदाबांदी शुरु होने से पहले ही सुरक्षा के लिहाज से बिजली बंद कर दी गई। करीब डेढ़ घंटे तक चली आंधी के बाद जब आपूर्ति चालू की गई तो फीडर ट्रिप कर गए। कहीं एचटी लाइनों में फाल्ट हो गया तो कहीं लोकल फाल्ट से आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। रात करीब आठ बजे तक पूरे रामपुर शहर की विद्युतापूर्ति ठप पड़ी थी।
विज्ञापन

मसवासी में शाम को तेज आंधी के साथ बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं, आंधी ने बिजली-पानी का संकट भी खड़ा कर दिया है। तेज आंधी और बारिश के बीच टांडा से दढ़ियाल होकर मसवासी पहुंच रही 33 हजार की केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। कई जगह हाईटेंशन विद्युत लाइन पर पेड़ टूटकर गिर पड़े। जिससे मसवासी नगर के साथ शाहपुरा भूवरा बिजारखाता खौदकलां, शिकारपुर, धर्मपुर, मोलागढ़, रहमतगंज, सीतारामपुर, कुंदनपुर, मुकुंदपुर, खानपुर उत्तरी, मजरा हसन, लोहर्रा इनायतगंज, शिवनगर बब्बरपुरी, किशनपुर, मिलक नौखरीद, हसनपुर उत्तरी और घोसीपुरा समेत पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल हो गई है।
बिलासपुर, केमरी, खजुरिया और भोट में बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बुधवार की शाम करीब पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा भी चलने लगी। शाम करीब साढ़े छह बजे हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। करीब आधा घंटे हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया।लोगों ने गर्मी से निजात पाई। इस दौरान तेज हवा के चलते बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई। विद्युत आपूर्ति गुल होते ही उपभोक्ता परेशान हो गए। एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि तेज हवा के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ की टहनियों के टकराने की वजह से लाइनों में फाल्ट आ गया है, जिसे कर्मचारी ठीक कर रहे हैं। फाल्ट ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।टांडा में बुधवार शाम अचानक नगर में बादल घिर आए। आंधी और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, ईद मेले के दुकानदारों को मौसम खराब होने से चिंता सताने लगी है। शाहबाद में बुधवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज आंधी के साथ बादलों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे भीषण गर्मी में मौसम के बदलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। आंधी से आम की फसल को नुकसान होने की आशंका है।
सैफनी में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार को शाम हवा और बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल घिर आए। कुछ ही देर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

स्वार में बुधवार की शाम आकाश में छाए घने बादल आंधी के साथ बरसे। जिसके चलते गर्मी से तो निजात मिली लेकिन जगह-जगह पेड़ गिरने से हाईटेंशन विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन हो गया है जिसके चलते नगर समेत क्षेत्र के लगभग दो गांवों की आपूर्ति ठप होकर रह गई है। वहीं, टांडा से स्वार आ रही 33 हजार क्षमता की हाइटेंशन विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते नगर समेत लगभग दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई है। ग्रामीण जनता के सामने बिजली संकट और भी गहरा गया है। मिलक में भी आंधी के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं, शाम करीब छह बजे से पूरे क्षेत्र की विद्युतापूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें