फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड---- 997 परीक्षार्थियों ने छोड़ी इंटर भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में 997 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई भी नकचली नहीं पकड़ा जा सका। परीक्षा कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए कराई गई।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलेभर में 75 परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा हुई। जबकि, पहली पाली में कोई परीक्षा नहीं थी। भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में जिलेभर में 12420 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 11423 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 997 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की ऑनलाइन निगरानी में हुई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, स्टाफ और परीक्षार्थियों को बगैर मास्क के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को दूसरी पाली में में इंटर की परीक्षा थी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिलेभर में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें