फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने पर 845 लोगों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/बिलासपुर। पुलिस ने दो दिनों में 845 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए पकड़ लिया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई और सार्वजनिक स्थानों पर शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देश पर मंगलवार से बुधवार तक दो दिन का अभियान चलाया गया था। जिसमें सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले लोगों को पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने जिलेभर में 845 लोगों को शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई गई।
बिलासपुर में पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ बुधवार की रात नगर में नैनीताल हाईवे स्थित देशी शराब के ठेके की कैंटीन में छापा मारा । पुलिस ने इस दौरान मदिरा का सेवन कर रहे 33 लोगों को कोविड 19, धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार सभी लोगों को विभिन्न वाहनों में बैठाकर कोतवाली ले गई। कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को शराब न पीने, चुनाव के दौरान शांतिभंग न करने तथा शांतिपूर्वक ढंग से मतदान करने की शपथ दिलाई। सीओ ने कहा कि अगर किसी ने भी मदिरा का सेवन कर चुनाव में शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी 33 लोगों को निजी मुचलके पर चेतावनी देते हुए रिहा कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें