फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में टूटा नए मामलों का आंकड़ा, सोमवार को 70 नए संक्रमितों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में सोमवार को 70 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। रविवार को इस लहर में एक दिन में सर्वाधिक 61 नए मामले आए थे लेकिन, 24 घंटे में ये आंकड़ा 70 पर पहुंच गया। इस लहर में अब तक जिले में 211 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को चार संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि भी पूरी की है। जिसके बाद सक्रिय मामले 200 रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर से अब तक कुल 211 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में 70 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें 57 संक्रमित 18 साल से अधिक और 60 साल से कम आयु के हैं, सात किशोर है, दो किशोरावस्था से कम आयु के हैं और चार बुजुर्ग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें