रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर जीव विज्ञान व गणित के 318 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 59 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
गुरुवार को भी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में 172परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 143 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि, 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटर गणित और जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा थी। जिसमें 205 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 175 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 30 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली में परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिला विद्यालय निरीक्षण के तीनों सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार कराई गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया गुरुवार को भी कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा जा सका।