फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने पूह उपमंडल के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन नमज्ञा में 2 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मल निकासी योजना और 2 करोड़ 58 लाख से निर्मित होने वाली ट्रेडमार्ट छौप्पन का शिलान्यास किया। 2 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले डुबलिंग संपर्क मार्ग के द्वितीय चरण, सीएचसी पूह में 79 लाख की लागत से बनने वाली कैंटीन, लैब और शव गृह, 87 लाख रुपये से रिंजींग गोम्पा पूह के जीर्णोद्धार और 5 करोड़ 61 लाख की लागत से बनने वाली मल निकासी योजना पूह फेस-1 का शिलान्यास किया।
नेगी ने 68 लाख की लागत से तैयार लंगर और सामुदायिक भवन पूह, 11 लाख से निर्मित महिला मंडल और 25 लाख की लागत से बने पर्यटन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से किन्नौर जिले में किए गए अधिकतर वादे पूरे कर दिए गए हैं। मनरेगा के तहत मिलने वाली दिहाड़ी को भी जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ा कर 262 रुपये किया गया है। सरकार की ओर से नमज्ञा और पूह में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह चंदन कपूर, किनफेड अध्यक्ष चंद्रगोपाल नेगी, एमआर नेगी, विशाल, अजीत नेगी, सरचंद नेगी, थुपदन खेडूप टकरिमा, निर्मल चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेती खड्ड पर बनेगा जल्द पुल
सांगला (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को पूह खंड दौरे के दूसरे दिन उपमंडल के लिप्पा गांव में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तेती खड्ड पर निर्मित होने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन लिप्पा का भी शिलान्यास किया। नेगी ने कहा कि लिप्पा में दुंगयूर और कंगयूर के निर्माण पर 25 लाख रुपये व्यय किया गया। 6 लाख 75 हजार रुपये खर्च कर ग्राम पंचायत भवन लिप्पा की मरम्मत की गई है। नेगी ने कहा कि 1 करोड़ 74 लाख रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवन और 94 लाख की लागत से हो रहे पेसकांते कंडा सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इस दौरान जिला दंडाधिकारी पूह चंदन कपूर, बीडीओ पूह हितेंद्र शर्मा, किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, अधिशासी अभियंता एमआर नेगी, बीडीसी अध्यक्ष थुपदन खेडूप टकरिमा, टीएसी सलाहकार निरमल चंद्र, जिप सदस्य श्याम लाल नेगी, प्रधान लिप्पा गीता राम नेगी, उप प्रधान अक्षय नेगी, महिला मंडल प्रधान निर्मला देवी, मदन लाल नेगी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें