फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगी में फायरिंग और पथराव के मामले में 21 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के गांव बगी में कार के बाइक से टकराने पर दो पक्षों में विवाद के चलते हुई फायरिंग और पथराव के मामले में पुलिस ने 42 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात तमंचे और 23 कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

22 अगस्त को गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव निवासी बिलाल कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान पास में ही रहने वाले शैजी की बाइक घर के पास खड़ी थी। इसमें बिलाल की कार टकरा गई थी। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इस बीच दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट के साथ ही फायरिंग और पथराव हुआ। इस दौरान छह लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
बाद में पुलिस ने उपनिरीक्षक अजय पाल की तहरीर पर यामीन उर्फ भूरा, मुस्तफा, जहूर अली, आसिम, फैजी, फरमान खां, यूनुस खां, शरीफ, नदीम खां, गुलवेज, गुलवेज खां, शकील, नावेद, नाजिम, शाबाज, महबूब, जावेद, आसिम, फहाद, नगीना, राबिया, तसलीम, निजाम, बिलाल, शाहरुख शैवी, नदीम, फारुख, जुबैर, शुऐब, गोरा, शैजी, आसिफ, गुड्डू, शुऐब, फूल मोहम्मद, फईम, जाहिद, जहूर, मुन्ना, अलीम, शादाब और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मौके से यामीन उर्फ भूरा, मुस्तफा, जहूर अली, आसिम, फैजी, फरमान, यूनुस, शफीक, नदीम, गुलवेज, गुलरेज खां, शकील, नावेद, नाजिम, शाहबाज, महबूब, जावेद, आसिम, फहद, नगीना और राबिया को गिरफ्तार कर लिया है। गंज थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
000
गांव में पुलिस बल तैनात :
बगी गांव में दो पक्षों के लोगों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। रविवार दोपहर को बगी गांव में कार के बाइक से टकराने के विवाद में फायरिंग के बाद दहशत का माहौल हो गया था। तनाव को देखते हुए अधिकारियों के आदेश पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही लगातार गिरफ्तारी को लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें