रामपुर। सोमवार को जिले में 93 स्थानों पर टीकाकरण हुआ। जिसमें 13649 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 18 से 44 साल आयु वाले 8615 लोगों ने पहली और 216 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल आयु वाले 3175 लोगों ने पहली और 546 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 836 लोगों ने पहली और 261 लोगों ने दूसरी डोज ली। संवाद