फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी सहित 206 नए कोरोना के मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को जिले में एक दिन में सर्वाधिक 206 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को जहां 129 नए मामले सामने आए तो 24 घंटे में ही एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आने का आंकड़ा 206 हो गया है। शुक्रवार को सामने आए संक्रमितों में प्रशासनिक अधिकारी समेत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग से संबंधित लोग भी हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या छह सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को 206 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि पांच संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। शुक्रवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 633 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि जिले में सक्रिय मामले 606 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें