फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन के मौके पर बसों और ट्रेनों मे उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज तक भीड़ ही भीड़ नजर आ रही। लोगों को इस मौके पर वाहनों में लटककर अपने घर का सफर तय करना पड़ा, इससे काफी दिक्कतें सामने आई।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हर बहन अपने भाई के घर जाकर उसके हाथों में राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की दुआ मांगी। त्योहार के दो दिन पहले से ही रोडवेज और ट्रेनों में भीड़ शुरु हो गई। लोग अपने घरों को जाना शुरु कर देते हैं लेकिन रविवार को सुबह से ही रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही। लोग जल्दी से जल्दी अपने घरों पर पहुंचने के किसी भी ट्रेन और बस में चढ़ने को तैयार थे। पूरे दिन यही सिललिसा जारी रहा। बसों और ट्रेनों में जगह नही मिल पाने के कारण लोगों ने डग्गामार वाहनों तक का सहारा लिया। यहां तक की कुछ लोगों को बाइकों से सफर तय कर रहे। इस मौके पर इन वाहनों की भी पूरे दिन खूब चांदी रही। शाहबाद रोड पर भी चारों ओर सवारियां नजर आ रही। यहां से चलने वाली प्राईवेट बसें भी खूूब भरकर चली। पूरे दिन इन लोगों ने यात्रियों ने मनचाहा पैसा वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें