रामपुर। गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू लोकशक्ति ने ट्रैक्टर सहित जुलूस निकाला और गन्ना समिति के कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद किसानों ने गन्ना समिति के कार्यालय पर अनशन का एलान कर दिया। बाद में मौके पर गन्ना समिति के सचिव और अन्य अधिकारी पहुंच गए, जहां किसानों को गन्ना भुगतान जल्द-जल्द करने का आश्वासन देकर उनका धरना समाप्त कराया।
इस मौके पर भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद एहसान ने कहा कि चीनी मिलें किसानों को उत्पीड़न कर रही हैं। चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। चीनी मिलें अगर इसका भुगतान नहीं करती हैं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के किसान अपना गन्ना मुरादाबाद की बेलवाड़ा चीनी मिल को नहीं बेचना चाहते हैं। बेलवाड़ा चीनी मिल का सेंटर त्रिवेणी शुगर मिल को दिया जाए। इस मौके पर उस्मान बब्लू, मुस्तकीम, फुरकान पाशा, शाइस्ता खां, राजेंद्र लोधी, राजेश कुकमार, मुन्ना यादव, भारत यादव, विरेंद्र सिंह, शाकिर पाशा सुंदर लाल सहित अन्य कई किसान मौजूद रहे।