रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक महिला के साथ रेप किया गया। विरोध करनेपर मारपीट भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे अकेला पाकर घुस आया ,जिसके बाद उसने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।