फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में 130 सहायक अध्यापकों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनाती पाने वाले 130 सहायक अध्यापकों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इन अध्यापकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया जून माह में संपन्न हुई थी। शुक्रवार को प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने इन सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन

प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के अंतिम चरण की काउंसलिंग के बाद रामपुर जनपद को 130 सहायक अध्यापक मिले थे। शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में समारोह आयोजित कर इन सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। जिसमें पहले एनआईसी कार्यालय में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के दौरान पांच शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके बाद जिला सहकारी बैंक सभागार में हुए समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के जलशक्ति संसाधन राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए रोजगारों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि शिक्षक ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। जिससे बच्चों में संस्कार आएं। बच्चे उन्नत शिक्षा ग्रहण कर स्कूल का नाम रोशन कर सकें। मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि समाज में शिक्षक का उच्च स्थान है। शिक्षक अपनी गरिमा और सम्मान को समझें। बच्चों को उन्नत शिक्षण के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दें। इस मौके पर मिलक विधायक राजबाला, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य नीलम रानी टम्टा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें