रामपुर। पूर्व मंत्री मंत्री आजम खां के पुत्र एवं स्वार टांडा के विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने कहा कि मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी बदत्तर है। ऐसे में मुसलमानों को भी सरकार पांच फीसद आरक्षण दे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विधायक गांव में सीसी रोड का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही विकास की बात करती है। ऐसे में आने वाला समय भी सपा का ही होगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार में सवर्णों को दस फीसद आरक्षण दिया है। हमने इसका विरोध नहीं किया, लेकिन सरकार को यह सोचना चाहिए कि मुसलमानों की दशा दलितों से भी कमजोर है। ऐसे में मुसलमानों को आरक्षण की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। कहा कि सरकार यदि सवर्णों को दस फीसद आरक्षण दिया गया है तो दलितों को सिर्फ पांच फीसद ही आरक्षण दे दिया जाए। यदि सरकार मुसलमानों की मांग नहीं मानती है तो मुसलमान आंदोलन को मजबूर होंगे। कहा कि आने वाला समाजवादी पार्टी का होगा। इस मौके पर सभी सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।