फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर पूजन कर किया दान-पुण्य, खिचड़ी भोज का भी हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। मंगलवार को जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में पूजन कर दान-पुण्य किया। तमाम श्रद्धालुओं ने कोसी और रामगंगा में स्नान कर दान किया। श्रद्धालुओं ने खिचड़ी, मूंगफली, गजक-रेवड़ी के साथ ही वस्त्र भी दान किए। इस दौरान कई संगठनों द्वारा सामूहिक खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से कचहरी चौराहे पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। खिचड़ी भोज की शुरुआत भगवान परशुराम का पूजन कर की गई। मुख्य अतिथि आरके पांडेय और जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान प्रमिल कुमार शर्मा, विकास पांडेय, दीपक शर्मा, डॉ. मोनिका शर्मा, सौरभ पाठक, रामबाबू शर्मा, नूतन शर्मा, विशाल भारद्वाज, सौरभ शर्मा, विष्णु शर्मा, सुधा शर्मा, मृदुल शर्मा, मृगेंद्र मेहरोत्रा, मानस पाठक, अंबर वशिष्ठ, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से ज्वालानगर चौराहे पर खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भारत सिंह यादव, हेतराम गंगवार, जुगल किशोर यादव, गौरव सक्सेना, विशेष यादव, गगन लोधी, रवि कश्यप, सुधीर शर्मा, मुकेश, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें