सुबह से ही मौसम का मिजाज गरम रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, तापमान भी बढ़ता गया। मदनपुरा में राहुल धूप से बेहाल हो गए और वहीं डा. अशफाक अहमद के क्लीनिक में गए।
तीन गुणे चार फुट की केबिन में मरीज देख रहे डा. अशफाक उल्लाह अपने सामने राहुल गांधी को देख चौंक पड़े। मरीज के बगल में खाली कुर्सी पर बैठने का अनुरोध किया।
रोड शो के दौरान हुई परेशानी को देखते हुए डा. अशफाक उल्लाह ने उन्हें रेडी टू ड्रिंक ओआरएस और इलेक्ट्राल पीने को दिया। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने पीने से रोक दिया।