फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से कमा कर लौट रहा युवक जहरखुरानी का हुआ शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। चंडीगढ़ से ट्रेन से लौट रहा एक युवक बुधवार को जहरखुरानी का शिकार हो गया। पुलिस ने अचेत अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सुबह करीब नौ बजे पुलिस को कस्बे के डलमऊ रोड स्थित टेंपो स्टैंड पर एक युवक के नशे की अवस्था में बैठे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। होश आने पर युवक ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ से ऊंचाहार एक्सप्रेस से लौट रहा था। बताया कि उसे लालगंज उतरना था लेकिन अनजाने में वह डलमऊ स्टेशन पर उतर गया। जिसके बाद वह मैजिक से लालगंज पहुंचा।
जहां उसकी हालत बिगड़ गई। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि इलाज के बाद युवक को उसके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक राकेश सिंह नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे खोशियाल गांव का रहने वाला था। ट्रेन में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें