फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल हुआ बुजुर्ग इलाज के बाद घर लौट रहा था, रास्ते में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी एक बुजुर्ग मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद घर वापस आते समय उसकी मौत हो गई। गांव निवासी राममनोहर (65) साइकिल पर सवार होकर सुबह करीब 9:30 बजे चौराहे पर सामान खरीदने गया था।
विज्ञापन

तभी रायबरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को इलाज के बाद घर जाते समय रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे सुरेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड स्थित गंगापुर बरस चौराहे के निकट बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के खपूरा ताल मजरे बेलहनी गांव निवासी दयाराम मतुआ का पुरवा गांव से गंगापुर की ओर आ रहा था। तभी लालगंज की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें