फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर बुधवार को बाइक सवार दो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गए। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना पर घर में रोना-पिटना मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

दाउदनगर गांव निवासी अरविंद प्रताप सिंह (35) अपने साथी संतोष कुमार (30) के साथ बाइक से किसी काम से शहर आया था। शाम को दोनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मालिन का पुरवा गांव के पास ओवरटेक करते समय प्लाई फैक्टरी से निकले ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जाकर घुस गए।
ट्रॉली में टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां अरविंद प्रताप सिंह की मौत हो गई। संतोष को भर्ती का इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें