अमेठी जिले के थाना क्षेत्र शिवरतनगंज में शुक्रवार को बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला की कुएं में गिर मौत हो गई। नयापुर मजरे फूला गांव निवासी तुलसी (35) पुत्र रामेश्वर गंगानगर चौराहा पर होटल में चाय पीकर बाहर सड़क पर आया।
तभी बाइक चालक हरीराम निवासी सेमरौता ने उसे टक्कर मार दी। बाइक भी फिसल गई। इसे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों ने दोनों को सीएचसी सिंहपुर में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तुलसी को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी एसओ मो. तारिक ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।