फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार और पुलिस को लाठी-डंडे लेकर दौड़ाया

Fri, 26 Aug 2016 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमेठी जिले में मोहनगंज थाना क्षेत्र के अलाईपुर गांव में शव दफनाने को लेकर न हुए हंगामे के दौरान लाठी-डंडा लेकर खड़े ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में समाज की भूमि पर शव दफनाने से मना करने पर भड़के ग्रामीणों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि लाठी-डंडे लेकर तहसीलदार और पुलिस को दौड़ा लिया। इसमें महिलाएं भी शामिल थी।
विज्ञापन


अंत में ग्रामीणों ने पुराने स्थल पर ही शव को दफना दिया। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा। अलाईपुर गांव निवासी मैैकू की 24 अगस्त को मौत हो गई थी। 25 अगस्त को परिवारीजन शव को दफनाने के लिए ग्राम समाज की भूमि पर ले गए।

गड्ढा खोद कर शव दफनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की सूचना पर तहसीलदार रामपाल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्राम सभा की भूमि पर शव दफनाने से मना किया। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


पत्नी रामकली ने बताया कि जब पहले से इसी भूमि पर कई शव दफनाए गए है तो अब क्यों रोका जा रहा है। आक्रोशित पुरुषों और महिलाओं ने तहसीलदार व पुलिस को लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। इस पर तहसीलदार और पुलिस भाग खड़ी हुई।

अंत में ग्रामीणों ने उसी स्थान पर शव को दफना दिया। इस दौरान लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। तहसीलदार ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर मौके पर गया था, लेकिन वहां पर कब्जा नहीं शव दफनाया जा रहा था। इस पर वापस लौट आया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें