फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, बिजली कटौती से बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में दो दिन से रुक-रुक हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं जलभराव से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ हवा चलने से धान और गन्ने की फसल गिरने से किसानों में मायूसी है।
विज्ञापन

बारिश से बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। कहीं पर रात भर तो कहीं दिन में भी बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को बारिश के साथ हवा चलने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह बुधवार को भी जारी रहा। सुहाने हुए मौसम से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं हवा चलने से किसानों की धान और गन्ने की फसल गिर गई।
सलोन क्षेत्र के किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ। किसान रामहेत, शिवबालक, बिंदाप्रसाद, मातादीन ने बताया कि धान की बालियां निकल रही है। हवा चलने से धान की फसल गिर गई।
विज्ञापन

वहीं बारिश से हुए जलभराव से लोगों को घरों से निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के लोगों को हुई। नालियां चोक होने से सत्य नगर, इंदिरा नगर, मलिकमऊ, बड़ा घोसियाना, छजलापुर, मलिकमऊ, सब्जीमंडी में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसी तरह बारिश और हवा चलने से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। जगतपुर क्षेत्र से जुड़े गांवों को अंधेरे में रहना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र उत्तपारा का सबसे खराब हालात रहे। रात भर बत्ती गुल रही। कभी फीडरों में फॉल्ट तो कभी 33 केवी लाइन में फॉल्ट बना रहता है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को फॉल्ट के कारण रात भर बत्ती गुल रही। दिन भर आना-जाना लगा रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कच्ची दीवार गिरी, बालक घायल
डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बघौला गांव में कच्ची दीवार गिरने से पांच वर्षीय बालक मलबे में दब गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी राजबहादुर का पांच वर्षीय बेटा अमित सुबह घर के पास लगे नल पर गया था।
इसी दौरान बगल में कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसमें वह दब गया। घरवालों ने उसे सीएचसी डीह पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया की बच्चे का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें