फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की अगुवाई में यूपी में हम अकेले लड़ेंगे चुनाव : प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हम यूपी में अकेले चुनाव लड़ेंगे। किसी से कोई गठबंधन नहीं होगा। गठबंधन सिर्फ जनता और मतदाता के बीच का ही होगा।
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार बनने पर प्रियंका वाड्रा ने जो वायदा किया है, उसे पूरा किया जाए। इस बार प्रदेश में बदलाव होगा और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
यात्रा के दौरान रिफार्म क्लब में पत्रकारों से बातचीत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने ये बातें कहीं। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा रविवार को कस्बों से होकर शहर पहुंची, जहां पर उसका जोरदार स्वागत हुआ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संविधान को तोड़ने का काम कर रही है। संविधान को बचाने के लिए प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है।
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के शामिल न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रायबरेली और अमेठी प्रियंका का घर है।
विज्ञापन

घर में आया थोड़ी जाता है। गांधी परिवार ने हमेशा रायबरेली और अमेठी की जनता को अपना परिवार माना है। यहां से गांधी परिवार का दिली रिश्ता है।
पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। महंगाई से आम जनता की कमर टूट रही है, लेकिन उसे इससे कोई वास्ता नहीं है।
कांग्रेस इस बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। मौके पर सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा, अजय राय, तनुज पुनिया, बालकृष्ण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा ऊंचाहार विधानसभा के रोहनियां ब्लॉक पहुंची।
यात्रा उमरन की नुक्कड़ सभा में लोगों को कांग्रेस की प्रतिज्ञा के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद प्रतिज्ञा यात्रा नगर ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पहुंची।
मुख्यालय पर आयोजित महिला संवाद में प्रमोद तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। आज उसी की देन है, जो महिलाएं घर से निकल कर पंचायतों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
उन्होंने कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं लोगों को बताई। पूर्व विधायक अजयपाल सिंह ने आभार जताया, मौके पर एमएलसी दीपक सिंह आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
प्रतिज्ञा यात्रा का हुआ स्वागत
जगतपुर। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने स्वागत किया। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार बनाने के लिए टिकट में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी। मौके पर पंकज त्रिपाठी, परवीन बानो, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें