सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई । जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पत्नी एम्स में इलाज कराने जा रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मलके गांव निवासी दिनेश द्विवेदी की पत्नी पुष्पा (48) कई दिनों से बीमार थी। वह पति के साथ इलाज कराने एम्स जा रही थी।
तभी लालगंज में दो सड़का के निकट फतेहपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका के इकलौते पुत्र आशुतोष समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।