फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हा फूंक रहीं 3423 गरीब महिलाओं के किचन में पहुंची उज्जवला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अब तक चूल्हा फूंककर खाना पका रहीं 3423 गरीब महिलाओं की रसोई में उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस पहुंच गई है। जिले में पहले चरण में 2,19,545 गरीबों को इसका लाभ मिल चुका है। दूसरे चरण में 40 हजार गरीबों को मुफ्त कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सात दिन में 3423 लोगों को फ्री कनेक्शन दिया गया है।
विज्ञापन

उज्जवला योजना के तहत पूर्व में जिले में गरीब परिवारों को आच्छादित करने का प्रयास किया गया था। मिले लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 2,19,545 गरीबों को उज्जवला योजना के तहत मुक्त गैस कनेक्शन देकर रसोई तक गैस सिलेंडर पहुंचाया गया।
वर्तमान में जिले को 40 हजार लाभार्थियों को योजना का लाभ देने की कवायद शुरू की गई है। बीती 25 अगस्त को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बचत भवन में उज्जवला योजना द्वितीय का शुभारंभ करके लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के आदेश दिए थे। शुभारंभ होने के बाद बृहस्पतिवार तक जिले में 3423 लोगों को फ्री कनेक्शन दिया गया है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में जिले में 2.19 लाख गरीब महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन दिया जा चुका है। अब 40 हजार का लक्ष्य मिला है। सात दिन में 3423 लोगों को फ्री कनेक्शन दिया जा चुका है। पूर्व में कनेक्शन विहीन व अति गरीबों को योजना के तहत लाभान्वित करना है। समय से लक्ष्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- विमल कुमार शुक्ला, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें