फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ का पीआरओ बताकर दो युवकों ने ठगे तीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बेचू मजरे कुम्हरौड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर दो युवकों के विरुद्ध तीस हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया। वहीं कथित पीआरओ और पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी वायरल होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी गंगाराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि डेढ़ माह पहले गांव में उसका एक युवक से विवाद हो गया था। मामले को रफा-दफा कराने के नाम पर गांव के ही एक युवक शिवम दीक्षित ने सीओ के पीआरओ से उसकी पहचान होने की बात बताई और घूस में तीस हजार रुपये देने की बात कही।
शिवम ने अपने एक साथी शिवम सिंह निवासी दीपेमऊ को उसे सीओ का पीआरओ बताकर बात भी कराई। जिसमें तीस हजार रुपये में मामला खत्म कराने का वादा किया गया। आरोपी युवकों ने कस्बे के बस स्टॉप पर बुलाकर उससे तीस हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

पीड़ित गंगाराम का जब काम नहीं हुआ तो वह सीओ दफ्तर जानकारी करने पहुंच गया। जहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया कि सीओ का कोई पीआरओ नहीं होता है तो पीड़ित को ठगे जाने का अहसास हो गया।
पीड़ित ने आरोपियों की बातचीत भी रिकॉर्ड की थी। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें