रायबरेली। जिले में सोमवार को दो और लोग डेंगू की चपेट में आ गए। जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमावां और राही स्थित मरीजों के घर पहुंचकर उनके परिवार के लोगों की सेहत जांची। जिले में सोमवार को 13682 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
जिला मलेरिया अधिकारी रितु श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल की लैब में जांच में दो और लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक मरीज अमावां और दूसरा राही क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों मरीजों से संपर्क किया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजकर परिवार के लोगों की सेहत की जांच कराई गई है। लोगों से मच्छरों से बचाव की अपील की गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि सोमवार को जिले में 13682 लोगों को कोरोना से बचाने के लिए टीके लगए गए। इसमें जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 466, आइसोलेशन वार्ड में 90, पीएचसी देवानंदपुर में 121, पीएचसी गोराबाजार में 152 टीके लगाए गए। सीएचसी बेलाभेला में 1019, डलमऊ में 1049, लालगंज में 951 व डीह में 1122 लोगों को टीके लगाए गए।