फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दूर हो रही 170 सड़कों की बदहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब है। लाखों लोग हर रोज खस्ताहाल सड़कों पर हिचकोले खाने को मजबूर हैं। 170 सड़कों की मरम्मत के लिए 90 करोड़ का बजट शासन से मांगा गया है। पांच महीने बीतने के बाद भी बजट का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

किसी सड़क का पांच महीने तो किसी का चार महीने पहले प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। स्थानीय विधायक भी सड़कों की मरम्मत कराने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन बजट का अभाव उनके ही नहीं आम लोगों के अरमानों पर भी पानी फेर रहा है।
जिले की करीब 300 सड़कें जर्जर हैं। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की करीब 170 सड़कों की मरम्मत व निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव दिए थे। प्रस्ताव मिलते ही विभाग ने बजट के लिए शासन को भेज दिया लेकिन अब तक बजट नहीं मिला। कहा तो यहां तक जा रहा है कि प्रस्ताव देने के बाद विधायकों ने बजट के लिए शासन स्तर पर प्रयास ही नहीं किया। इसी कारण बजट नहीं मिल पा रहा है। बजट मिलने के बाद ही सड़कों को चमकाने का काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

गदागंज-डलमऊ मार्ग पर कोल्ड स्टोर के पास से सरदागंज को गई डामर रोड पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इसकी मरम्मत न होने के चलते आए दिन लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं। सड़कों को ठीक कराने के लिए कोई भी सामने नहीं आ रहा है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
जगतपुर-सलोन मार्ग पूरी तरह बदहाल हो गया है। इस सड़क से रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है लेकिन विभाग सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है। एक महीने पहले पीडल्ब्यूडी ने सड़क पर बोल्डर डाल दिए जिससे चलने में और अधिक समस्या हो रही है। सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में गुस्सा है।
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से बछरावां क्षेत्र में इसिया को गई पक्की सड़क अब चलने लायक नहीं बची है। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार इसकी मरम्मत की मांग की ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बछरावां क्षेत्र की अन्य सड़कों का भी यही हाल है।
सदर विधायक अदिति सिंह का कहना है कि नगर पालिका के बजट से शहर की सड़कों को दुरुस्त कराया है। ग्रामीण क्षेत्र की 30 सड़कों को पीडब्ल्यूडी और एनएच के माध्यम से सही कराई है। राही क्षेत्र में एनएच से पांच सड़कों पर काम करवाया जा रहा है। सीवर लाइन के कारण शहर की खराब सड़कों को दुरुस्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री को मामले से अवगत कराया है। हमने जो भी प्रस्ताव दिए हैं, उन प्रस्तावों को पूरा कराने के लिए शासन स्तर पर भी बात की जी रही है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त कराने का पूरा प्रयास है।
ऊंचाहार से सपा विधायक डॉ. मनोज पांडेय सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से बजट न मिलने से नाखुश हैं। उनका कहना है कि 86 सड़कों के लिए विभागों को प्रस्ताव दिया और 96 सड़कों के लिए याचिका कमेटी में प्रस्ताव दिया लेकिन चार साल में अब तक सिर्फ 13 सड़कों के लिए ही बजट मिला। विधायक कहना है कि कमेटी के साथ ही सदन में भी मामले को उठा चुके हैं। कमेटी की टीम ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जांच करने भी आ चुकी है लेकिन सरकार से बजट नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र के समुचित विकास के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
सरेनी धीरेंद्र बहादुर सिंह विधायक ने कहा कि सरेनी विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण करा दिया गया है। कुछ सड़कों के प्रस्ताव कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं लेकिन बजट न आने के कारण निर्माण लटका है। शासन से बजट के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही बजट की व्यवस्था कराने के साथ टेंडर करवाकर काम शुरू कराया जाएगा।
बछरावा विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में तीन करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण कराया है। सड़कों को बेहतर कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। यह संसदीय क्षेत्र सोनिया गांधी का भी है। उनकी भी जिम्मेदारी है कि वह यहां की जनता के बारे में सोचें और विकास कराएं। वह केवल चुनाव लड़ने आती हैं। उनके पास इतनी फुरसत नहीं है कि वह जीत का प्रमाण पत्र लेने आएं।
पीडब्ल्यूडी प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि विधायकों ने करीब 170 सड़कों के लिए प्रस्ताव दिया है। काम शुरू कराने के लिए प्रस्तावों को शासन को भेजकर बजट मांगा गया है। बजट मिलने के बाद ही काम शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें