फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग हुई। पुलिस की फायरिंग में दो पशु तस्कर घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैर के पास गोली लगी है। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर घायलों समेत छह तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन

दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर कई तस्कर मौके से भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से बोलेरो समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोग काफी समय से क्षेत्र में पशु तस्करी कर रहे थे।
बछरावां पुलिस और एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो सवार कुछ लोग मवेशियों की तस्करी करने के लिए तमनपुर गांव के पास मौजूद हैं। सूचना पर बछरावां कोतवाल राकेश सिंह, एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस टीम प्रभारी राजेश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस को आते देख तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग हुुई। दोनों तरफ से करीब सात राउंड गोलियां चलीं।
पुलिस की फायरिंग से रायबरेली जिले के हरचंदपुर निवासी शमशाद और लखनऊ जिले के बंथरा निवासी रिंकू के पैर में गोली लग गई। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी करते हुए रायबरेली शहर के सब्जी मंडी निवासी अकरम, मिल एरिया क्षेत्र निवासी जावेद अली, अमेठी जिले के मोहनगंज निवासी शफीक, जायस कस्बा निवासी आजाद को दबोच लिया। इस दौरान कई तस्कर पिकअप पर लदे मवेशियों को लेकर भाग गए।
घायल शमशाद और रिंकू को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने एक बोलेरो व दो तमंचे बरामद किए हैं।
तमनपुुर में मिले थे 24 मवेशियों के अवशेष
तीन नवंबर को बछरावां क्षेत्र के तमनपुर गांव के पास वध प्रतिबंधित मवेशियों के मांस के 24 अवशेष मिले थे। आशंका जताई जा रही है कि जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वे सभी मवेशियों का वध करने में शामिल थे। कोतवाल का कहना है कि तमनपुर गांव के पास ही तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुुई।
शमशाद पर था 25 हजार का इनाम
आरोपी शमशाद की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस को शमशाद की काफी समय से तलाश थी। पुलिस पकड़े गए तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इसके लिए लखनऊ, अमेठी जिले की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर लगाने की बात कह रही है।
पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की फायरिंग में दो तस्करों को गोली लगी। इन दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फरार तस्करों के नाम व पते की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें