फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक लॉक होने से दो घंटे रुकी रही जनता एक्सप्रेस

विज्ञापन
प्लेटफार्म पर उखाड़े जा रहे खंभे। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। दोहरीकरण समेत कई अन्य कार्यों की वजह से इस समय ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरता नजर आ रहा है। शनिवार को देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस दो घंटे तक गंगागंज स्टेशन पर खड़ी रही। इसकी वजह ट्रैक लॉक हो गया।
विज्ञापन

ट्रेनें न चलने से मुसाफिरों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। दूसरी तरफ रेल लाइनों पर चल रहे कामकाज को देखते हुए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
देहरादून से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या-04266 जनता एक्सप्रेस बछरावां स्टेशन पर 20 मिनट देर से पहुंची, लेकिन इसे रायबरेली पहुंचने में ढाई घंटे लग गए। यानी कि यह गाड़ी रायबरेली स्टेशन पर दो घंटे 40 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

रास्ते में ट्रेनों की क्रॉसिंग के चलते कुंदनगंज और हरचंदपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके बाद गंगागंज स्टेशन पर करीब दो घंटे तक इसलिए रोका गया, क्योंकि ट्रैक लॉक हो गया था। इससे ट्रेन में सवार यात्री परेशान हो गए।
पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन ट्रेन चलने में हो रही देरी को देखते हुए काफी यात्री गाड़ी से उतर कर बाहर टहलने लगे। जब गाड़ी चली तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक ट्रेनों की क्रॉसिंग और ट्रैक फेल्योर के चलते जनता मेल काफी विलंब से आई। ट्रैक लॉक हो जाने के कारण गंगागंज में इस ट्रेन को काफी देर तक रोकना पड़ा।
29 तक निरस्त रहेंगी तीन महत्वपूर्ण गाड़ियां
तीन जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इनमें प्रयाग से सहारनपुर जाने वाली गाड़ी संख्या-04511 नौचंदी एक्सप्रेस, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या-05127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और वाराणसी से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या-04265 जनता मेल शनिवार से निरस्त कर दी गई है, जो 28 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
दूसरी दिशा से चलने वाली यही तीनों गाड़ियां 25 से 29 जुलाई तक कैंसिल रहेंगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि शाहजहांपुर में चल रहे कार्य की वजह से इन गाड़ियों को निरस्त किया गया है।
पुराने प्लेटफार्म पर चलाई जेसीबी, नए पर काम तेज
गंगागंज से रायबरेली होते हुए रूपामऊ तक रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य तेजी से पूरा करने का प्रयास हो रहा है। साथ ही रायबरेली रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है।
दोहरीकरण में बाधा बने प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को ध्वस्त करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस प्लेटफार्म पर लगे उपकरण, टिनशेड पहले ही हटा दिए गए थे।
अब लोहे के खंभे हटाने के साथ ही प्लेटफार्म पर जेसीबी चलाकर तोड़ा जा रहा है। इसके ध्वस्त होते ही पटरियां बिछाई जाएंगी। दूसरा नया प्लेटफार्म भी जल्दी तैयार हो जाएगा।
प्लेटफार्म के ध्वस्तीकरण के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया। ट्रेनों को रायबरेली के बजाए आसपास के स्टेशनों पर क्रॉसिंग दी गई।
इस वजह से पद्मावत, पंजाब मेल, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विलंब से यहां पहुंची। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुराना प्लेटफार्म तोड़े जाने के कारण सभी ट्रेनों को एक नंबर प्लेटफार्म से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें