फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख रुपये मांगी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में रविवार रात कार सवार युवकों ने ट्रैक्टर चालक का अपहरण कर लिया। उसके बाद दो लाख रुपये फिरौती मांगी।
विज्ञापन

अपहरण से परेशान घरवाले पुलिस चौकी पहुंचे और तहरीर दी। हरकत में आई पुलिस ने खोजबीन शुरू की और ट्रैक्टर चालक को खोज निकाला।
मटियारा निवासी मो. शब्बीर रविवार रात करीब नौ बजे प्रतापगढ़ जिले के ननौती से अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर यूकेलिप्टस की लकड़ी लादकर लौट रहा था। निनावां गांव के पास ओवरटेक करने में ट्रैक्टर कार से टकरा गया। इससे आक्रोशित कार सवार युवक ट्रैक्टर चालक को उठा ले गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह खोजबीन करते हुए उसका भाई समसीर अहमद पहुंचा तो उसे भी बैठा लिया और दो लाख रुपये की मांग की।
उधर, ट्रैक्टर चालक शब्बीर का बहनोई मो. इस्लाम ने परशदेपुर चौकी में साले के अपहरण व दो लाख की फिरौती मांगने की तहरीर दे दी। इससे हड़कंप मच गया।
पुलिस आननफानन ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई। इसके बाद युवकों से ट्रैक्टर चालक को मुक्त कराया गया। उधर, चौकी इंचार्ज निखिलेश ने बताया कि ट्रैक्टर से कार के टकराने के बाद कार सवार लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया था। युवक क्षतिग्रस्त कार को ठीक कराने के लिए रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें