रायबरेली। अमर उजाला फाउंडेशन 11 सितंबर को मोबाइल फोन एसोसिएशन के सहयोग से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाएगा। इसको लेकर व्यापारियों ने गुरुवार को बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एनके श्रीवास्तव सुबह 11 बजे शिविर का शुभारंभ करेंगे। शिविर में रक्तदान कर कोई भी महादानी बन सकता है। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की तरफ से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.एनके श्रीवास्तव, ब्लड बैंक के डॉ.दीपेंद्र सिंह, परामर्शदाता राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रक्तदान करके दूसरों की जान बचाई जा सकती है। ऐसे में अमर उजाला और मोबाइल फोन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री आसिफ अख्तर, अमित पांडेय, अंकित जैन का आगे आना सराहनीय कदम है। रक्तदान करना बहुत बड़ा पुण्य का काम है।
इसीलिए रक्तदान के लिए लोग आगे आएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। खासकर युवाओं को रक्तदान शिविर में भाग लेना चाहिए। रक्तदान के लिए इच्छुक लोग अशोक शर्मा के मोबाइल नंबर 9451653600 पर संपर्क कर सकते हैं।