फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवती समेत तीन की मौत

Wed, 20 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
करंट से मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें युवती की करंट से तो युवक की ट्रेन से कटकर जान गई। वहीं एक महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका दो दिन पहले अपने मायके आई थी। परिवारीजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


सिंधौना निवासी नीतू (19) पुत्री बिंदा प्रसाद की दो माह पहले शादी हुई थी। ससुराल से दो दिन पहले ही मायके आयी थी। घर में बंधे तार पर कपड़े सुखाने के लिए डाले थे। शाम को तार पर से कपड़े हटा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसओ एके सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पाही मजरे दावतपुर गढ़ई गांव के पास कानपुर-प्रयाग पैसेंजर की चपेट में आने से 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

बताया जा रहा है कि युवक नशे में था। इसी बीच ट्रेन आ गई और वह रेल पटरी पार नहीं कर पाया। इससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। कार्यवाहक थानेदार यादुवेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

डीह  थाना क्षेत्र में मंगलवार को गंगा स्नान कर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। निगोही गांव की रहने वाली राजकुमारी (45) सुबह बेटे श्याम बाबू के साथ गंगा स्नान करने गोकनाघाट गई थी। बाइक से बेटे के साथ घर लौट रही थी।

डीह-सूची मार्ग पर सई नदी पुल के पास पीछे बैठी राजकुमारी अचानक बाइक से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि बाइक से गिरकर सिर में गंभीर चोट आने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें