फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घर पर चोरों का धावा, लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के उमरावगंज मजरे ज्योना गांव में मंगलवार की चोरों ने एक घर पर धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया। कभी क्षेत्र में लूट तो कभी चोरी की पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरावगंज मजरे ज्योना गांव निवासी पंचरतन सिंह ने बताया कि वह और उनके भाई अभिमन्यु सिंह, माताबक्स सिंह, बलराम सिंह एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं। चोर छत के रास्ते से घर के अंदर घुसे और कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से और अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया।
महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात उठा कर चलते बने। बुधवार की सुबह जब महिलाओं की नींद खुली तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। चोरों ने नकदी, जेवरात समेत डेढ़ लाख से ज्यादा की चोरी की। सीओ राम किशोर सिंह ने बताया कि जल्द चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें