सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में मंगलवार रात प्रेमी-युगल ने फांसी पर लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह दोनों का शव दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से फंदे से लटकते मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की पक्ष इस पर राजी नहीं था।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। जांच के दौरान पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। इसमें लड़की ने अपनी दूसरी शादी होने पर प्रेमी के साथ खुदकुशी करने की बात लिखी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव निवासी आशू उर्फ विवेक वाजपेयी (22) सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में अपनी नानी के घर पर रहता था।
आशू के पिता केदारनाथ रेंजर के पद से रिटायर्ड हुए हैं। नानी के गांव में रहने के दौरान आशू को यहीं की पूजा मिश्रा (19) स्व. दुर्गा प्रसाद और आशू के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया था। पूजा चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय पालेपुर उन्नाव में प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जबकि आशू बीए तृतीय का छात्र था।
दोनों शादी करना चाहते थे। पर पूजा की मां इस शादी के लिए राजी नहीं थी। घर के बाहर पूजा का एक कमरा बना था। रात में पूजा और आशू ने एक ही दुपट्टे से कमरे के अंदर पंखे के हुक से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सुबह परिवारीजनों को दोनों के शव फांसी से लटकता देखा तो दंग रह गए।
सूचना पर थानेदार एके सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला। सुसाइट नोट में मृतका पूजा ने लिखा है कि परिवारीजन शादी करने से इंकार कर रहे थे। उसकी शादी दूसरी जगह करने के लिए बात कर रहे थे। इस वजह से खुदकुशी कर रही हूं।
एसपी विनय यादव का कहना है कि दोनों की शादी न होने के चलते प्रेमी-युगल ने सुसाइट किया है। घटना की जांच कराई जा रही है। प्रेमी युगल की मौत से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतका पूजा की मां सरोज मिश्रा रो-रोकर बेहाल है।
कहती है कि वह नहीं जानती थी कि उसकी बेटी ऐसा कर लेगी, वरना शादी कर देती। वहीं मृतक आशू की नानी सरस्वती भी गमजदा है। कहती है कि आशू उसके जिगर का टुकड़ा था। तीन साल से साथ रहता था। आशू के सिवाय उसका कोई नहीं था। इसलिए उसे घर पर रखा था। अन्य लोग भी घटना से गमगीन थे।