फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से छप्पर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग

Wed, 14 Dec 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे पीर मोहम्मद मजरे बहाई गांव में सोमवार रात शॉर्टसर्किट के चलते एक छप्पर में आग लग गई। इससे मवेशियों को बचाने गए एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


पूरे पीर मोहम्मद मजरे बहाई गांव निवासी भगौती प्रसाद (65) पुत्र स्व. बचान का घर कच्चा बना हुआ है। घर के पास ही छप्पर के नीचे जानवर बंधे हुए थे।

छप्पर के पास ही बिजली का पोल लगा हुआ है। सोमवार रात करीब 12:30 बजे बिजली शॉर्टसर्किट से छप्पर में आग लग गई।

आग लगने के बाद हुई रोशनी से वृद्ध की नींद खुल गई और वह छप्पर के नीचे बंधे चार मवेशियों को बचाने के लिए उन्हें खोलने लगा तभी जलता हुआ छप्पर दोनों के ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें