फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली पर चालक को पीटा, प्रतापगढ़ के सिपाही को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। रसूलपुर चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली को लेकर दबंगों ने असलहे के बट से चालक का सिर फोड़ दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रतापगढ़ जिले के एक सिपाही को करीब डेढ़ घंटे तक कमरे में बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों ने प्रतापगढ़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नवाबगंज पुलिस ग्रामीणों के आक्रोश के आगे सहमी दिखी। सूचना पर सलोन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को ग्रामीणों से चंगुल से छुड़ा लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
शुक्रवार को रसूलपुर चौराहे पर प्रतापगढ़ जिले के थाना संग्रामगढ़ का एक युवक अपने साथियों संग अवैध टैक्सी स्टैंड पर वाहन चालकों से वसूली कर रहा था। इसी बीच रसूलपुर निवासी सुनील मौर्या ई-रिक्शा से सवारी लेकर रसूलपुर पहुंच गया। रुपये न देने पर युवकों ने उसकी असलहे के बट से पिटाई कर दी।
विज्ञापन

दबंगों ने प्रतापगढ़ जिले के एक थाने में तैनात सिपाही अनुराग शुक्ला को मौके पर बुला लिया। सिपाही भवानीगंज जिला प्रतापगढ़ में पोस्ट है। सिपाही ने भी ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। नाराज ग्रामीणों ने सिपाही को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया।
सूचना पर पहुंचे सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने सिपाही को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने सिपाही को कस्टडी में ले लिया है। सलोन पुलिस सिपाही अनुराग शुक्ला से पूछताछ कर रही है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें